"कन्हैया मोरा"

kanhaiya-mora-sparsh-poetry-sarita-prajapati

छोटा सा "कन्हैया" मोरा
बाल घुंघर वाले
जल्दी से आजा मोरे
मोहन मुरली वाले । 

छोटा सा कन्हैया मोरा
तेरे नैन कजरारे
दिल पर कान्हा मोरे
जादू चला दे । 

 छोटा सा कन्हैया मेरा
अधरों पे लाली
बंसी की कान्हा मोहे
तान सुना दे । 

छोटा सा कन्हैया मोरा
पनघट पे खेले
गगरी भरूं तो मोरी
गगरी गिरा दे । 

छोटा सा कन्हैया मोरा
ग्वाल संग खेले
माखन की मटकी मोरी
खावे और गिरावे । 

छोटा सा कन्हैया मोरा
कमरिया पे लकुटी
बलिहारी उसकी चितवन पे
बड़ा मन भावे । 

छोटा सा कन्हैया मोरा
पांव पड़े घुंघरू
ठुमक ठुमक देखो
कैसा नाचे । 

CONVERSATION

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

COMMENTS