यूँही ही नही सबके करीब होते हैं
बहुत मन्नतें,दुआएँये,प्रार्थना का सफ़र
कई चौखटों के सज़दे ,और लंबी उम्र
ये मिले हर किसी को, कहाँ सबके नसीब होते हैं।
ये लड़के भी बहुत अज़ीज़ होते हैं।।
समन्दर लिए रहते हैं दिल मे अपने
आँखों की ज़मीन कभी नम नही होती
महफ़िल मे मुस्कुरा कर तन्हाई मे रोते हैं।
ये लड़के भी बहुत अज़ीज़ होते हैं
परवरिश भले ही कोमल सी हो इनकी
पर तन मन चट्टान जैसा ही रख कर
काँधे पर ज़िम्मेदारी का बोझ ढोतें हैं
ये लड़के भी बहुत अज़ीज़ होते हैं।
परिवार को चलाने मे घर भी छोड़ कर
मुश्किलों के दौर मे खुद को भूलकर
जब भी पूछो " मैं ठीक हूँ "ही कहते हैं।
ये लड़के भी बहुत अज़ीज़ होते हैं।।
पंख बहुत भारी हैं, उनकी ज़िम्मेदारी के
पर उड़ते है बहुत ऊँचा ये अपनी मेहनत से
बेजान पंखों के हौसले भी बुलंद होते हैं
ये लड़के बहुत ही अज़ीज़ होते हैं।
माँ के चाँद, कभी सूरज,तो कभी कान्हा
एक एक कोर का माँ देती थी मुह मे निवाला
इन्ही की छाया मे परिवार मे सब आराम से सोते हैं।
ये लड़के भी बहुत अज़ीज़ होते हैं।।
इश्क़ भी होता है इन्हें, पर अंदाज़ अलग रखते हैं
परिवार भी संभालते हैं और उनपर भी नज़र रखते हैं
दोनों हक़ बखूबी अदा करते हैं।
ये लड़के बहुत ही अज़ीज़ होते हैं।।
माँ के लाडले, पापा के सामने बेजुबां होते हैं
बड़े सलीके से संभाल लेते है ये खुद को
इनके जीवन मे भी शांत लहरों के तूफ़ान होते हैं।
ये लड़के बहुत ही अज़ीज़ होते हैं।।
यारों के यार ये दिल जान लुटा देते हैं
उलझन की डोर को पल मे ही सुलझा देते हैं
यार की यारी मे बेमिसाल होते है ।
ये लड़के भी बहुत अज़ीज़ होते हैं।।
Very nice
जवाब देंहटाएंBhot sunder poem h mam🙏🏻❤
जवाब देंहटाएंReally very nice❤🙏🏻
Mind-blowing ✨❣️
जवाब देंहटाएंPerfect for boys 😌😀
आभार आपका🙏🏻🙏🏻
जवाब देंहटाएंAdbht
जवाब देंहटाएं